Punjabi Poetry
 View Forum
 Create New Topic
  Home > Communities > Punjabi Poetry > Forum > messages
ਬਿੱਟੂ ਕਲਾਸਿਕ  .
ਬਿੱਟੂ ਕਲਾਸਿਕ
Posts: 2441
Gender: Male
Joined: 12/Nov/2011
Location: New Delhi
View All Topics by ਬਿੱਟੂ ਕਲਾਸਿਕ
View All Posts by ਬਿੱਟੂ ਕਲਾਸਿਕ
 
वो लड़की

एक दिन समटते हुए अपने खालीपन को
मैंने ढूँढा था उस लड़की को,
जो भागती थी तितलियों के पीछे
सँभालते हुए अपने दुपट्टे को
फिर खो जाया करती थी
किताबों के पीछे,

 

गुनगुनाते हुए ग़ालिब की कोई ग़ज़ल
अक्सर मिल जाती थी वो लाईब्ररी में,
कभी पाई जाती थी घर के बरामदे में
बतियाते हुए प्रेमचंद और शेक्सपियर से,

 

कभी बारिश में तलते पकौड़ों
को छोड़कर
खुले हाथों से छूती थी आसमान,
और जोर से सांस खींचते हुए
समो लेना चाहती थी पहली बारिश
में महकती सोंधी मिटटी की खुशबू,

 

उसकी किताबों में रखे
सूखे फूल महका करते थे
उसके अल्फाज़ की महक से,
और शब्द उसके इर्द-गिर्द नाचते
रच देते थे एक तिलिस्म
और भर दिया करते थे
उसकी डायरी के पन्ने,

 

दोस्तों की महफ़िल छोड़
छत पर निहारती थी वो
बादल और बनाया करती थी
उनमें अनगिनित शक्लें,
तब उसकी उंगलियाँ अक्सर
मुंडेर पर लिखा करती थी कोई नाम,

 

उसकी चुप्पी को लोग क्यों
नहीं पढ़ पाते थे उसे परवाह नहीं थी,
हाँ, क्योंकि उसे जानते थे
ध्रुव तारा, चाँद और सितारे,

 

फिर एक दिन वो लड़की कहीं
खो गयी
सोचता हूँ क्या अब भी उसे प्यार
है किताबों से
क्या अब भी लुभाते हैं उसे नाचते अक्षर,
क्या अब भी गुनगुनाती है वो ग़ज़लें,

 

कभी मिले तो पूछियेगा उससे
और कहियेगा कि उसके झोले में
रखे रंग और ब्रुश अब सूख गए हैं
और पीले पड़ गए हैं गोर्की की
किताब के पन्ने,
देवदास और पारो अक्सर उसे
याद करते हैं...

06 Oct 2014

Gurpreet  Dhillon
Gurpreet
Posts: 164
Gender: Male
Joined: 23/Feb/2013
Location: Fatehabad
View All Topics by Gurpreet
View All Posts by Gurpreet
 
Nce g
06 Oct 2014

JAGJIT SINGH JAGGI
JAGJIT SINGH
Posts: 1722
Gender: Male
Joined: 03/Jun/2013
Location: Gurgaon
View All Topics by JAGJIT SINGH
View All Posts by JAGJIT SINGH
 

उत्कृष्ट रचना बिट्टू वीर जी - इस फोरम पर सांझा करने के लिये अत्यंत ध्न्यवाद |

बस यूं ही सेवा करते रहें इस फोरम की |

07 Oct 2014

Gurpreet Khokhar
Gurpreet
Posts: 998
Gender: Male
Joined: 06/Jun/2011
Location: Patiala
View All Topics by Gurpreet
View All Posts by Gurpreet
 
Bittu jee bahut sohni Rachna share kiti aaa thanks
Bcoz sade samaaj chon aidan dee kudi khatam hai hun sab net te busy aa bhul gaye loki literature
Hun tan whasap fb hike wechat libe etc te busy aa. Sab
Kaash purana punjab purane tradition ack aa jaan tan shayad aidan dee kudi labh jaave
Thanks
Jeo
07 Oct 2014

Harpal kaur S
Harpal kaur
Posts: 17
Gender: Female
Joined: 17/Sep/2011
Location: Vancouver
View All Topics by Harpal kaur
View All Posts by Harpal kaur
 

Bittu ji tusi sohni laghu kahani to kavita de roop vich pro ditta hai. Beautiful.

07 Oct 2014

Reply